*दूरदर्शन का चुनावी मेगा कॉन्क्लेव आज, एक मंच पर जुटेंगे देश के कई दिग्गज*

जनपत की खबर , 672

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में  चुनावों की घोषणा किसी भी पल हो सकती  हैं। उससे पहले यूपी चुनाव को लेकर दूरदर्शन  एक मेगा चुनावी कॉन्क्लेव  ''कितना बदला यूपी....''  का आयोजन कर रहा है। दूरदर्शन की ये खास पेशकश दो दिन की है।  आज शुक्रवार (7 जनवरी ) को सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर कॉन्क्लेव के उद्दघाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की रणनीति के सत्र ''ड'बल' इंजन का तंत्र,क्या है जीत का मंत्र?  से कॉन्क्लेव का आगाज होगा। पहले दिन के अन्य कार्यक्रमों में कई केंद्रीय मंत्रियों,राज्य मंत्री और सभी दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में विशेष साक्षात्कार के अलावा पैनल डिस्कशन दिनभर जारी रहेंगे। मुख्य आकर्षण भयमुक्त उत्तर प्रदेश - बुलडोजर का कितना डर? आत्मनिर्भर बनता उत्तर प्रदेश , विकास की रफ्तार,सहयोगी दमदार , कितनी बदली महिलाओं की स्थिति? सरीखे सत्रों से जनता और नेता एक -दूसरे के आमने-सामने होंगे। सभी प्रमुख विपक्षी दल के प्रमुख इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।समाजवादी पार्टी की तरफ से श्री अखिलेश यादव का आना अपेक्षित है। केंद्रीय मंत्रियों में श्री किरन रिजीजू ,उतर प्रदेश में कानून व्यवस्था के सत्र में उपस्थित रहेंगे। मेगा कॉन्क्लेव  ''कितना बदला यूपी....''   का समापन  8 जनवरी को दोपहर 12 बजे उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साक्षात्कार  से होगा।उतर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य भी सत्र में आज सहभागिता करेंगे।

समाज के बुद्दजीवी वर्ग की उपस्थिति से राज्य की जनता को आगामी चुनाव में अपने मत का सही उपयोग करने में इस चुनावी मेगा कॉन्क्लेव  ''कितना बदला यूपी....'' से मदद मिलेगी ।दूरदर्शन उतर प्रदेश पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
दो दिन चलने वाले मेगा कॉन्क्लेव   '' कितना बदला यूपी....''    .में पांच साल में यूपी के बड़े बदलाव का लेखा जोखा,योगी-मोदी की जोड़ी,जातिगत राजनीति चक्रव्यूह समेत विकास के जिन मुद्दो पर फर्क साफ है उस पर खास  चर्चा होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top