प्रदेश सरकार आज से बांटेगी मुफ्त राशन

जनपत की खबर , 494

लखनऊ।
प्रदेश सरकार की तरफ से गुरुवार को जिले में मुफ्त राशन वितरण की शुरुआत हो गयी। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि 15 जनवरी तक राज्य सरकार की तरफ से इस राशन का वितरण होगा। इसमें कार्ड धारकों को गेहूं चावल के अलावा चना, नमक व रिफाइंड भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को एक मुश्त 35 किलो राशन मिलेगा। इसमें 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल होंगे। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल शामिल हैं। प्रति कार्ड एक किलो चना, एक किलो नमक व एक किलो रिफाइंड तेल मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top