अवैध कब्जा करके सडक को बना दिया गली ।
जनपत की खबर Jan 01, 2022 at 02:59 PM , 417लखनऊ 01-जनवरी-2022 कालविन कालेज वार्ड के
आर्मी एन सी सी मुख्यालय के पीछे बीरबल साहनी रोड पर यादव परिवार,गोपाल नाई ,का परिवार एवं आसपास के अन्य परिवारो के द्वारा सडक के दोनो तरफ पिछले कुछ वर्षो मे अवैध कब्जा लगातार होता जा रहा है ।सडक के दोनो तरफ फुटपाथ पर कब्जे के कारण। सडक की चौड़ाई 30फीट से घटकर मात्र 10 फीट रह गयी है ।कभी चबूतरा बढाया ,कभी दीवार घेरी कभी शौचालय बनाया ऐसा करके एक तरफ 10से 15 फीट का फुटपाथ जो सडक का ही हिस्सा है उस पर पूर्ण अवैध कब्जा कर चुके है ।स्थानीय लोगो ने गरीब समझ कोई विरोध नही किया ।एक के सडक घेरने के बाद देखा देखी धीरे धीरे कई और लोगो ने भी सडक को घेर लिया और पहले कच्चा और फिर पक्का कर लिया ।जब लोगो ने देखा की सडक पर निकलना मुश्किल हो रहा तब लोगो ने विरोध किया तो वह लोग गुडंई करने लगे । मारने की धमकी देते है ।
सडक के एक तरफ कब्जा करने के बाद ।ठीक सामने दूसरी तरफ मंदिर बनाने के नाम पर अवैध कब्जा कर रहे है । हलांकि मंदिर भी सडक के फुटपाथ पर ही बनाया गया है ।लेकिन मंदिर से आपत्ति नही है । आपत्ति घेर कर कब्जा की गयी जगह से है। जो पहले मंदिर पहले चार फीट मे बना था अब उसे भी बढाकर आठ फीट कर दिया है ।मंदिर से सटा कर ही गोपाल नाई के द्वारा गुमटी लगा दी गयी ।जिसमे पान बीडी जैसी अन्य नशे की चीजो के साथ अण्डे भी बिकते है ।अभी कच्ची गुमटी है बाद मे उसे भी पक्की दुकान मे बदलने का पूरा प्लान है ।जैसा धीरे धीरे करके सडक के एक तरफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके अवैध रूप से पक्का निर्माण कर चुके है ।उसी के सामने जगह घेरकर गाडी खडी करने और गाय बाँधने के नाम पर पहले बांस से घेरा फिर पक्का करके अवैध कब्जा कर लिया है । । मंदिर के नाम पर सड मंदिर की जगह से लगा कर जगह को 15×10फीट सडक से दो फीट ऊंचा भी कर दिया है । जिस पर उन लोगो की नियोजित योजनानुसार उस पर पहले किनारे की दीवार फिर छत डाल कर अवैध निर्माण पहले कच्चा बाद मे पक्का कर लिया जायेगा ।
यह अवैध पक्का निर्माण हो जाने के बाद उसको कमरे की तरह प्रयोग किया जायेगा ।मंदिर तो एक कब्जे का बहाना मात्र है।
ईस अवैध निर्माण से
30 फीट की सडक मात्र 10 फीट की रह जायेगी ।
ऐसी चालू सडक है जिस पर दिन भर मे स्कूलों की बसे वैन , कारे स्कूटी आदि 2000 के लगभग वाहन रोज निकलते है ।
सडक की चौड़ाई कम होने से वाहनो के आवागमन मे भी परेशानी होगी।
31 दिसम्बर को की अवैध निर्माण को बढाते हुए पुरानी दीवार को गिराकर चार फिट और आगे बढा लिया गया है । इन नाई और यादव परिवारो ने जमीन के नकली कागज बना लिये है ।जिसमे कोई छिपकर इन लोगो की मदद कर रहा है।जिससे इन लोगो के द्वारा बिना डरे लगातार कब्जा किया जा रहा है।
इन नाई और यादव लोगो के घरो मे किराये की टैक्सी चलाने का काम लडके करते है। जब से इन लोगो के यहा यह काम होना शुरू हुआ उसके बाद से ही कालोनी मे आये दिन गाडियो से पेट्रोल चोरी और गाडियो के पहिये चोरी की घटना लगातार होने लगी है।
स्पष्ट है की जो खुद को गरीब गरीब कह कर सरकारी सडक पर दबंगई से कब्जा करके सडक को 30 फीट से 10 फीट का कर सकते है ।उनके लिए गाडियो से पेट्रोल और पहिये चुराना तो मामूली बात है।
मेयर और नगर आयुक्त पुलिस को पत्र देकर सूचना दी थी। परन्तु कोई कार्रवाई नही हुई। महानगर पुलिस ने नगर निगम का काम है कह कर टाल दिया ।
नगर आयुक्त कार्यालय मे सासंद महोदय से चिठ्ठी लिखा कर जमा की है।
जिस पर नगर आयुक्त कार्यालय से भी कोई कार्रवाई नही हुई।
आपके जरिए लखनऊ मेयर ,नगरआयुक्त पुलिस कमिश्नरेट के कानो तक यह बात पहुचाने का प्रयास है ।शायद शासन मे कोई संज्ञान मे लेकर कार्रवाई करे।
कालविन कालेज वार्ड की सभासद विनिता सिंह तो कभी मिलती नही ।उनके प्रतिनिधी पति प्रमोद सिंह राजन के सामने यह हो रहा है ।खुद उनके साथी लोग यह करवा रहै है ।
सुनने मे आया है की उन लोगो ने आश्वासन दिया है कि मै नही मिलूगा ।नये वर्ष मे कुछ दिन कोई अधिकारी भी काम नही करेगा । इसलिए जल्दी बना लो कोई फिर तो योगी भी तोड नही पायेगे ऐसा कहा गया है ।































Comments