राजधानी के चार थाना क्षेत्रों में सोमवार से खत्‍म होगा लॉकडाउन

जनपत की खबर , 425

लखनऊ! राजधानी के चार थाना क्षेत्रों इंदिरानगर, गाजीपुर, आशियाना और सरोजनी नगर में 27 जुलाई (सोमवार) से तमाम पाबंद‍िया खत्‍म कर दी जाएंगी। इन इलाकों में 20 जुलाई से लॉकडाउन किया गया था। इन चार क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने इन इलाकों को सील कर द‍िया था।  शन‍िवार और रव‍िवार को पूरे लखनऊ में बंदी के आदेश पहले से ही हैं। ऐसे में इन इलाकों में 18 जुलाई से ही सभी गत‍िव‍िध‍ियों पर रोक लगी हुई थी। गौरतलब है क‍ि मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक तक मुख्य मार्ग से जुड़े सभी कट बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए थे। वहीं भूतनाथ बाजार में बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ था आम्रपाली, लेखराज मार्केट व सेक्टर 25 में पुलिस मुस्तैद नजर आई। चौराहों पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बेवजह निकलने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्यवाही भी हुई। एसीपी गाजीपुर अमित कुमार ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों में लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है।राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सख्ती से प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा राजधानी में 20 जुलाई सोमवार से चार थाना क्षेत्रों को वृहद कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। इन इलाकों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियां ठप रहेंगी। प्रशासन ने बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ एफआइआर के भी निर्देश दिए थे।

Related Articles

Comments

Back to Top