एक दिन में कुल 1,86,552 सैम्पल की जांच
अन्य खबरे Dec 30, 2021 at 08:38 PM , 308लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,86,552 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 193 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,27,31,505 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21 तथा अब तक कुल 16,87,799 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 645 एक्टिव मामले हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 11,84,200 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 12,69,84,575 तथा दूसरी डोज 7,17,58,934 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 19,87,43,509 डोज दी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।



























Comments