श्रावस्ती पुलिस ने नाजायज चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अन्य खबरे Dec 30, 2021 at 08:19 PM , 312श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में प्रतिबंधित नशीली पदार्थों के निर्माण,बिक्री, परिवहन तथा अपराध,अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा अतुल कुमार चौबे के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रमेश थाना कोतवाली भिनगा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भरथा बेलभारिया स्थित राममिलन के भट्टे के पास से अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ सुंदा पुत्र रामदेव निवासी भरथा बेलभारिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को 1 किलो 200 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भिनगा पर मुकदमा अपराध संख्या 494/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम मे प्रभारी निरीक्षक रमेश थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती,उपनिरीक्षक नदीम खान,उपनिरीक्षक राणा विशाल प्रताप सिंह चौकी प्रभारी भंगहा,हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह,कांस्टेबल जलालुद्दीन,कांस्टेबल वरुण वर्मा।



























Comments