उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट द्वारा आयोजित जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिकविचार गोष्ठी का आयोजन
अन्य खबरे Dec 26, 2021 at 05:03 PM , 344श्रावस्ती।जनपद के विकास खण्ड गिलौला के सरिता देवी मयाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर नेवरिया में उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट द्वारा जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव प्रदेश अध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद एवं विशिष्ट अतिथि राम नयन त्यागी प्रदेश संगठन मंत्री, राम सुन्दर पाण्डेय रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवलित किया। शिक्षकों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान सरकार वित्त विहीन शिक्षकों की मांगो को नही पूरा किया वित्त विहीन शिक्षकों के आवाज को दबाने का काम किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर उनको मुख्यमंत्री बनाने का काम करें जिससे वित्त विहीन शिक्षकों का मांग पूरा हो सके। इस दौरान सर्वजीत यादव सपा जिलाध्यक्ष, इंद्राणी वर्मा पूर्व विधायिका सपा, सुरेश नारायण पाण्डेय जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट सहित दर्जनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।



























Comments