श्रावस्ती मे फेसबुक पर अभद्र पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अन्य खबरे Dec 26, 2021 at 05:04 PM , 383श्रावस्ती। जनपद के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा अतुल कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना मल्हीपुर मय पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण व देखभाल क्षेत्र रोकथाम हेतु क्षेत्र भ्रमण पर थे कि सोशल मीडिया सेल से सूचना मिली की राकेश कुमार यादव द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर गणमान्य व्यक्तियों का अभद्र फोटो पोस्ट किया गया है। इस सूचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राकेश कुमार यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव साकिन झरिहकडीह, चमारनपुरवा चिन्ता चौराहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को फोन VIVO माडल के साथ उसके घर के बाहर झरिहकडीह, चमारनपुरवा चिन्ता चौराहा से गिरफ्तार कर, थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 509/2021 धारा 505(2) भा0द0वि0 व 67 आई0टी0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।



























Comments