नगर क्षेत्र में माड्यूल हस्तपुस्तिका, आधारशिला का शिक्षकों नें आनलाईन प्रशिक्षण प्राप्त किया

जनपत की खबर , 502

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार  द्वारा  मिशन प्रेरणा को सफल बनाने के उ्देश्य से 5 सितमबर 2019 को सुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।मिशन  को सफल बनाने के अनुक्रम में और बुनियादी शिक्षा को मजबूती प्रदान करने हेतु ,राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के आलोक में बेसिक शिक्षा विभाग की अनुमति से वार्ड संसाधन केंद्र,हजरतगंज पर जोन 1,3 नगर क्षेत्र लखनऊ द्वारा सफलतापूर्वक  माड्यूल हस्तपुस्तिका, आधारशिला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का  संचालन दिनांक 20 -24 जुलाई, तक(कुल १० बैच) की अवधि में ऑनलाइन संचालित हुआ । कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत ख़.शि.अ. श्री प्रमेन्द्र शुक्ला, श्रीमती नीलम सिंह जी रही। तकनीकी प्रबंधन व प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य रंजीत सिंह रावत, सुरभि शर्मा,सुमन पांडे, नीरज द्विवेदी संदर्भदाता टीम द्वारा कुशलताूर्वक किया गया।कार्यक्रम के तहत 10 बैच में जोन1 नगर क्षेत्र लखनऊ से 154 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 93 शिक्षक,61 शिक्षामित्रों/ अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। जोन 3,नगर क्षेत्र लखनऊ से 74 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 46 शिक्षक,28 शिक्षामित्रों/अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम में दोनों जोन से 228 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 139  शिक्षक,89 शिक्षामित्रों / अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग टीम सआरजी,डायट मेंटरस, जि.बे.शि.अ. श्री दिनेश कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण  श्री संतोष मिश्रा,डायट प्राचार्य डॉ पवन सचान, उ प्र राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ,और राज्य शैक्षिक प्रबंध अनुसंधान और तकनीकी संस्थान, प्रयागराज द्वारा ऑनलाइन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बुनियादी शिक्षा में सुधार द्वारा विद्यालयों, जोन, ब्लाॅक,जिला, मंडल और राज्य को प्रेरक राज्य बनाने पर बल दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top