अवैध जंगली सागौन की लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
अन्य खबरे Dec 24, 2021 at 11:37 PM , 295श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा अतुल कुमार चौबे के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन थाना मल्हीपुर मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पवन कुमार उर्फ सोनू यादव पुत्र पुत्तीलाल नि0 बनवारी गोपालपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच को एक अदद ट्रैक्टर मय ट्राली पर अवैध 08 बोटा जंगली सागौन की लकड़ी लदे हुए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 400/2021 धारा 379,411 IPC व 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम मे प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती,उपनिरीक्षक दिवाकर तिवारी,हेड कॉन्स्टेबल राम प्रघटमिश्रा,कॉन्स्टेबल सच्चिदानंद शुक्ल,कांस्टेबल विवेक सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।



























Comments