श्रावस्ती मे पुरानी ईंट से बन रहा पंचायत भवन

अन्य खबरे , 304

श्रावस्ती। जनपद मे गांव में कराए जा रहे विकास कार्य के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। मामला जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरदेहरा का है। जहां ग्राम प्रधान द्वारा रामलीला मैदान में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नही पंचायत भवन निर्माण में पुराने भवन को तोड़कर इकट्ठा की गई ईंट का ही प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नही भवन के निर्माण के लिए पुराने नीव का ही इस्तेमाल हो रहा है। कहना गलत न होगा कि उक्त भवन के निर्माण में लाखों के सरकारी धन के बंदरबांट का खेल खेला जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top