23 दिसम्बर को ’मनाया जाएगा किसान सम्मान दिवस, किसानों को किया जायेगा सम्मानित

अन्य खबरे , 306

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार  स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री ) के जन्म दिवस 23 दिसम्बर को ’’किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त के क्रम में 23 दिसम्बर, 2021 को जिला एवं विकास खण्ड स्तर पर किसान सम्मान दिवस आयोजित किया जायेगा। 

     जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर 23 दिसम्बर, 2021 को अपरान्ह 12.00 बजे से तथागत सभागार श्रावस्ती में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर सबनिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत एक दिवसीय किसान गेला/कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषि, सहकारिता, पशुपालन, रेशम उद्यान, मत्स्य पालन द्वारा सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता की जायेगी। किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में मा० जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा।
       उन्होने यह भी बताया कि जनपद स्तर पर आयोजित किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला प्रदर्शनी में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टाल भी लगाये जायेंगे तथा पुरस्कार हेतु चयनित किसानों को सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश में संचालित ’’मिशन शक्ति’’ को दृष्टिगत कृषि एवं एलाइड सेक्टर में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला कृषकों को पुरस्कृत किया जायेगा। 
     उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकासखण्ड में ’’किसान सम्मान दिवस’’ का आयोजन कर कृषकों को सम्मानित करेंगे तथा आयोजन के उपरान्त रिपोर्ट उप कृषि निदेशक, श्रावस्ती को उपलब्ध करायेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top