मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक
अन्य खबरे Dec 21, 2021 at 06:52 PM , 260श्रावस्ती। जनपद के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देशानुसार महिला बीट पुलिस अधिकारी व शक्ति मोबाइल द्वारा थाना क्षेत्र गॉवों/ विद्यालयों में जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान फेज 03 के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं/ बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है।
महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति मोबाइल द्वारा निरंतर गाँवो मे जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं/बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है।
शक्ति मोबाइल द्वारा थाना क्षेत्र इकौना अंतर्गत ग्राम चिचड़ी, साहेबपुरवा व हजारीलालपुरवा में म0आ0 संज्ञा भारती, म0आ0 सुषमा सिंह,म0आ0 सोनी देवी व म0आ0 अर्जिता यादव द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को अमृत महोत्सव व कानून-नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया।



























Comments