छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित कर अपराधी प्रत्याशियों को हराने का लिया संकल्प

अन्य खबरे , 465

श्रावस्ती।जनपद के मुख्यालय भिनगा के  राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय भिनगा में एडीआर यूपी इलेक्शन बाद एवं गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में चुनाव सुधार युवा संवाद का आयोजन हुआ. जिसमें छात्राओं और छात्रों ने सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किया। इन प्रस्तावों में गंभीर रूप से अपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशियों को चुनाव ना जीतने देने का छात्रा और छात्राओं ने संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि वे अपने परिवारजनों ,मित्रों तथा क्षेत्र में जाकर ऐसे अपराधिक रिकॉर्ड वाले अपराधी प्रत्याशियों को ना जीतने देने के लिए मतदाताओं को समझाएंगे।दूसरे प्रस्ताव में छात्र-छात्राओं ने यह निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आएंगे वे मतदाताओं के साथ मिलकर एक रजिस्टर बनाएंगे. जिसमें उस क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याएं होंगी उस रजिस्टर में उस गांव या उस मोहल्ले के मतदाताओं के हस्ताक्षर होंगे जब आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के प्रत्याशी वोट मांगने आएंगे तो उन्हें वह रजिस्टर दिखाकर अपनी हम समस्याएं बताएंगे जब प्रत्याशियों से उसमें सहमति दे देंगे तो उसमें प्रत्याशी के हस्ताक्षर करवा कर रजिस्टर को रख लेंगे जब प्रत्याशी चुनाव जीत जाएगा तो उसे फिर अपने क्षेत्र में बुलाएंगे उसका स्वागत सत्कार करने के बाद वही रजिस्टर दिखाएंगे कि आपने यह वादा किया था अब कब तक उसे पूरा करेंगे इस तरह से जनप्रतिनिधि पर जन दबाव बनाया जाएगा . एक अन्य प्रस्ताव में छात्र-छात्राओं ने अपने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग को एक बजट उपलब्ध कराएं और चुनाव आयोग देश में जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहता है उस प्रत्याशी का चुनाव खर्च चुनाव आयोग उठाएं ताकि किसी प्रत्याशी का एक भी पैसा चुनाव प्रचार खर्च ना हो आज जो सभी राजनीतिक दलों ने अपने कर्मठ और ईमानदार किंतु गरीब प्रत्याशियों को टिकट देना बंद कर दिया है जो लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरा है इस पद्धति से गरीब आदमी को भी चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त हो जाएगा मुख्य अतिथि के तौर पर एडीआर यूपी इलेक्शन वॉच के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनिल शर्मा ने एडीआर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जब मतदाता जागरूक हो जाता है तो वह अच्छे और सच्चे प्रत्याशी का चयन करता है जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है तथा समाज और क्षेत्र का विधिवत विकास होता है शर्मा ने कहा की जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र में बाहुबली और धन वालियों से मुक्ति दिला सकता है इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि जब मतदाता जागरूक होता है उस क्षेत्र में समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं. कहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने परिवारी जनों तथा अपने मोहल्ले व गांव के मतदाताओं को यह समझाएं कि वह अच्छे और सच्चे प्रत्याशी को वोट देकर अपने विधानसभा क्षेत्र  प्रदेश वह देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं एस अवसर पर गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति की अध्यक्ष तथा एडीआर की जिला संयोजक गुलशन जहां ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए तभी उनकी घर से लेकर बाहर तक बात ध्यान से सुनी जाती है उन्होंने कहा कि हम 5 वर्षों के लिए किसी जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र का भाग्य बताता बनाते हैं इसलिए हमें बहुत सोच समझकर जन प्रतिनिधि चुनना चाहिए. जागरूक मतदाताओं को अपने जनप्रतिनिधि से पूरे 5 साल क्षेत्र के विकास के कार्य करवाने चाहिए। इस अवसर पर अनुष्का शर्मा रामकुमार तिवारी विपिन कुमार राहुल अशोक कुमार, फलक बानो ने भी चुनाव सुधार से संबंधित सवाल पूछे जिनका जवाब अनिल शर्मा ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अरुण प्रताप सिंह ने तथा संचालन यूपी इलेक्शन बाज के आदित्य तिवारी ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top