जीएसटी की दरें बढ़ने के लेकर एसपी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सौपा ज्ञापन
अन्य खबरे Dec 21, 2021 at 06:50 PM , 303श्रावस्ती।देश में 1 जनवरी से बढ़ती GST दरों को लेकर समाजवादी व्यापार सभा संगठन ने विरोध जताते हुए जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन
जिलाधिकारी को दिया गया जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कपड़े व फुटवियर (जूते चप्पल) ईंट भट्टा और कई उद्योगों पर जीएसटी 5% से बढ़ाकर 12% करना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है , व्यापार के लिए परेशान छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारी इससे बर्बाद हो जाएंगे, इसका सीधा असर निचले स्तर के व्यापारी पर पड़ेगा, जिला महासचिव सुजीत कुमार गुप्ता ने कहा कोरोनाकाल में सबसे अधिक वस्त्र व फुटवियर व्यवसाय प्रभावित हुआ है जीएसटी दर बढ़ाकर 12% करना पूरी तरह ग़लत है इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद, आदर्श श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, नवल किशोर ,वीरेंद्र, नाजिम, मुबारक, राजेश जैसवाल आदि सम्मानित पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।



























Comments