मिशन शक्ति अभियान के तीनो चरणो मे अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाये जाने के प्रयासो के सार्थक नतीजे

जनपत की खबर , 406

अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से 
31 अभियुक्तो को मिली मृत्यु दण्ड की सजा

995 अभियुक्तों को मिला आजीवन कारावास 

1315 अभियुक्तों को मिली 10 वर्ष या 10 वर्ष से अधिक की सजा

2553 अभियुक्तों को मिली 10 वर्ष से कम की सजा

   लखनऊः 06 दिसम्बर, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं न्याय हेतु तीन चरणों में चलाये गयेे प्रदेश व्यापी मिशन शक्ति अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2020 से अक्टूबर 2021 तक में अपराधियों को सजा दिलाये जाने के सार्थक नतीजे सामने आये है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त अवधि में अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी के माध्यम से कुल 31 अभियुक्तों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। 
श्री अवस्थी ने बताया कि उक्त अवधि में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चल रहें मुकदमों में अभियोजन विभाग द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 995 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। 
अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के दौरान विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों में 1315 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने मेें सफलता मिली है। इसी प्रकार 2553 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाने मंे सफलता प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त 503 अभियुक्तों को जुर्माने से दण्डित कराया गया साथ ही 18681 अभियुक्तों की जमानतें खारिज करायी गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top