अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनपत की खबर Dec 04, 2021 at 06:43 PM , 425श01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता बनने से न चूकें
मतदाता मतदान कर अपना राष्ट्रीय कर्तव्य अवश्य निभाएं
लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो
- डॉ0 ब्रम्हदेव राम तिवारी
लखनऊः दिनांकः 04 दिसम्बर, 2021
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज सिविल डिफेन्स लखनऊ के सैकड़ों स्वयं सेवकों द्वारा के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 ब्रम्हदेव राम तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए डॉ0 तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव सन्निकट हेै। निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2022 कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसके दृष्टिगत लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस लखनऊ के स्वयं सेवकों द्वारा रैली निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में संदेश पहुंचाना है कि जो लोग 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, वह मतदाता बनने से न चूकें। वह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जो कि 05 दिसंबर 2021 तक निर्धारित है, की अवधि में मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन जरूर रजिस्टर करा लें। उन्होंने कहा कि जो मतदाता बने हैं, वह मतदान कर अपना राष्ट्रीय कर्तव्य अवश्य निभाए, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसी उद्देश्य के साथ आज यह रैली आयोजित की गई है।
लखनऊ सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा व उपनियंत्रक श्रीमती अनीता प्रताप ने बताया कि सिविल डिफेंस के स्वयं सेवको द्वारा आम नागरिक से जुड़े हुए विषयो पर प्रतिमाह कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। आज भी मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
सिविल डिफेंस लखनऊ के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने बताया कि आगामी 06 दिसंबर 2021 को सिविल डिफेन्स की 59 वी वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई जाएगी, इसी परिप्रेक्ष में सिविल डिफेंस लखनऊ के द्वारा विभिन्न विषयों पर साप्ताहिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया जा रहा है। आज की मतदाता जागरूकता रैली साप्ताहिक कार्यक्रमांे की कड़ी का एक हिस्सा है। यह रैली के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हजरतगंज चौराहा से होते हुए पुनः स्टेडियम पर पहुंचकर समाप्त हुई।
मतदाता जागरूकता रैली के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयं सेवको ने अपने हाथों में आपका मतदान, लोकतंत्र की जान, जागरूक मतदाता देश का विधाता, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, ’’जन-जन का ये नारा है, मतदान अधिकार हमारा है’’ आदि नारे लिखी हुई तख्तियां थी, जिनके माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनाने में सहायक उपनियंत्रक ममता रानी, ऋषि कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सेठी, डिवीज़नल वार्डन आर एन बोस, जमशेद रहमान, सुनील शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय जौहर, अजय राजपूत, सहित सैकड़ों स्वयं सेवको ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
सम्पर्क सूत्र: सुनील कुमार कनौजिया































Comments