कैटरीना को गली बॉय में काम नहीं करने का अफसोस

व्यापार , 670

मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ को सुपरहिट फिल्म गली बॉय में काम नहीं करने का अफसोस है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ‘गली बॉय’ इस वर्ष प्रदर्शित हुयी है। फिल्‍म भले ही रणवीर सिंह के कैरक्‍टर पर केंद्रित रही लेकिन आलिया ने अपने हिस्‍से का काम बेहतरीन तरीके से किया था। इस फिल्म में आलिया की काफी प्रशंसा हुई थी।

कैटरीना कैफ से पूछा गया कि एक ऐसा भूमिका जिसे वह प्‍ले करना चाहेंगी या कोई ऐसा रोल जिसके लिए उन्‍हें लगता है कि काश यह उन्‍हें मिल जाता, इसके जवाब में कैटरीना ने कहा, ‘मुझे गली बॉय में आलिया का रोल अच्‍छा लगा। वह काफी मजेदार था। उल्लेखनीय है कि जब गली बॉय रिलीज हुई थी, तब भी कैटरीना ने आलिया की काम की तारीफ की थी। उन्‍होंने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर लिखा था, ‘आपने स्‍क्रीन को चमका दिया। आपको बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top