गैर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और भ्रष्ट अधिकारियों की लापरवाही से हो रहे आए दिन हादसे
अन्य खबरे Sep 24, 2021 at 12:17 PM , 412रायबरेली।
मामला रायबरेली मे चल रही अमृत योजना का है जहाँ आज तीन वर्षो से चल रही सीवर के कार्य को पुरा करने का समय 2 वर्षो का था लेकिन भ्रष्टाचारी के कारण 3 वर्षों कार्य पूरा नहीं हो सका जिससे सड़को पर बने जानलेवा गड्डे लोगो की मुसीबत बन चुके हैं बरिस मे पानी भरे होने के कारण गड्डे का पता नही चलता जिससे लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं और धूप मे पानी के छिडकव ना करने के कारण लोग धूल खा रहे हैं साथ ही साथ लोगो की आंखे भी खराब हो रही है लेकिन अधिकारी अपनी AC केबिन मे बैठकर आराम फरमा रहे हैं सूत्रों से पता चला आज कई महीनों से सीवर का जो कार्य बंद चल रहा कमीशन ना मिलने के कारण अधिकारियों ने पेमेंट रोक दी जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है कुछ महीनो बाद जनप्रतिनिधि अपने विकास की गाथा गा कर भोली भाली जनता से वोट मांगते हुए जुबान तक नहीं लड़खड़ाए गी लेकिन वही जनता ने पूछा तो इन लोगों को अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लेंगे जिले के नगर पालिका लोगों के लिए नरक पालिका साबित हो रही है नाले की सफाई ना बारिश का पानी रोड पर भरा रहता है जिससे कुछ दिनों पहले लगातार तीन दिन बारिशों के कारण एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ लेकिन किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने हालचाल लेने तक की फुर्सत नहीं
संदीप विश्वकर्मा



























Comments