पुष्पों से गणपति का सहस्त्र- अर्चन
अन्य खबरे Sep 18, 2021 at 10:58 PM , 483लखनऊ 18 सितंबर शनिवार ।
बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर परिसर में गणेश चतुर्थी से गणपति का दस दिवसिय उत्सव लगाकर धूमधाम से प्रतिदिन मनाया जा रहा है। आज नवें दिन भक्तो की मनोकामना पूर्ति हेतु पंडित दिनेश दीक्षित, पंडित दिनेश मिश्र ,आचार्य पवन मिश्र की द्वारा गणपतिः का श्रृंगार पूजन कमल और गुलाब के पुष्पों से हुआ। गणपति के सहस्त्र नामों के उच्चारण के साथ दूर्वा संग कमाल और गुलाब के पुष्पों से मनौति के राजा गणपतिजी को प्रसन्न करने के साथ सुख समृद्धि और महामारी से छुटकारा मिले इसकी प्रार्थना भी की गयी।
पार
प्रबंधक आर के शर्मा जी ने बताया कि प्रतिदिन की भाँति आज भी गणपति का नवीन वस्त्र श्रृंगार किया गया है। भक्तों की भक्ति के अनुरूप आज विशेष पूजन दुर्वा संग गुलाब और कमाल के पुष्पों से गणपति के एक हजार नामों से पुष्पअभिषेक किया गया ।आरती के पश्चात भक्तों को 21 किलो के भोग का प्रसाद वितरित किया गया।






_page-0001.jpg)




















Comments