चमोली जिले में भूकंप के झटके
हेडलाइंस Sep 11, 2021 at 05:10 PM , 371लखनऊ: उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। सुबह पांच बजकर 57 मिनट पर भूकंप के तेज झटकों के बाद डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकल पड़े।इससे चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी इसका असर देखा गया।
शनिवार सुबह आये भूकंप से लोग दहशत में हैं। भूकंप का केंद्र चमोली जिले का जोशीमठ था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है।भूकंप की आहट होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।































Comments