उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पीसीएस अफसरों के तबादले

जनपत की खबर , 442

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों को तबादला किया है। प्रदेश का नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग लम्बे समय से एक स्थान पर जमे अधिकारियों के तैनाती स्थल में फेरबदल कर रहा है।प्रदेश शासन ने लखनऊ में एडीएम ट्रांस गोमती के पद पर तैनात विश्व भूषण मिश्रा को एडीएम प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। कानपुर में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हिमांशु कुमार गुप्ता को एडीएम ट्रांस गोमती, लखनऊ के पद पर भेजा है। अपर नगर आयुक्त लखनऊ अमित कुमार अब एडीएम ई रायबरेली, पंकज कुमार वर्मा एडीएम एफ/आर कानपुर अब एडीएम एफï/आर महराजगंज होंगे। एसडीएम चंदौली के पद पर तैनात प्रदीप कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट बलिया के पद पर तैनाती मिली है। विनीत सिंह एडीएम सिटी गोरखपुर व नागेन्द्र सिंह एडीएम एफ/आर देवरिया होंगे।अभी तक एसडीएम उन्नाव के पद पर तैनात रहे प्रदीप वर्मा अलीगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट होंगे। एसडीएम एटा राजीव पाण्डेय को बरेली का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एडीएम सिटी शैलेन्द्र कुमार सिंह गाजियाबाद को अब यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी के ओएसडी के पद पर तैनाती मिली है। सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद विपिन कुमार को एडीएम सिटी गाजियाबाद तथा ओएसडी ग्रेटर नोएडा अविनाश त्रिपाठी को सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद बनाया गया है। अमित भट को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, तथा राम भरत तिवारी को एडीएम एफ/आर सीतापुर के पद पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top