राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज की आधारशिला रखी
जनपत की खबर Sep 11, 2021 at 03:29 PM , 325लखनऊ । प्रयागराज के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने झलवा में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज की आधारशिला रखी। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक कदम बढ़ा दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज का नामकरण भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय विधि शिक्षा का केंद्र बनेगा। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 297 करोड़ की लागत से प्रयागराज में बनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।प्रयागराज के झलवा में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट होने के कारण लम्बे समय से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की भी प्रतीक्षा थी। प्रयागराज ने देश को मदन मोहन मालवीय, मोतीलाल नेहरू, तेज बहादुर सप्रू व कैलाश नाथ काटजू जैसे अधिवक्ता दिए हैं। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय कानूनी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि विधि विश्वविद्यालय का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका संगमनगरी से आत्मीय नाता था। अपने जीवनकाल में वह हर कुंभ में आए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका नामकरण भी कर दिया।































Comments