दो शातिर चेन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्य खबरे , 337

लखनऊ । आशियाना पुलिस ने शनिवार को दो शातिर चेन लुटेरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार , किया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने लूट की चेन बरामद किया है। वहीं पुलिस ने शातिर लुटेरों के खिलाफ लूट व चोरी की घाराओ में थाने में दर्ज मुकदमे में कारवाई करते हुए जेल भेज दिया है।आशियाना थाना प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा ने पकड़े गए शातिर लुटेरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित सैनिक नगर गेट के सामने तिराहे से दो लुटेरों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 32 डीडी 1487 पल्सर बाइक संग गिरफ्तार किया गया है। वहीं शातिरों के पास से लूट की चेन के दो टुकड़े बरामद किया गया है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर लुटेरों ने अपना परिचय मोहम्मद आसिफ पुत्र यासीन निवासी पुराना बुलाकी अड्डा थाना बाजारखाला लखनऊ, मूल रूप से चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद व शब्बू पुत्र लियाकत निवासी पुराना बुलाकी अड्डा थाना बाजारखाला लखनऊ,मूल निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद के रूप में दिया है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए शातिरों के खिलाफ लूट व चोरी की धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top