श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
अन्य खबरे Aug 31, 2021 at 08:30 PM , 251पलियाकला-खीरी। शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में कृष्ण जन्मोत्सव की शाम 7 से 10 बजे तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर.द्वार से लेकर मन्दिर तक विद्यालय को आचार्य परिवार द्वारा सजाया गया। मां शारदेपूजन के पश्चात, विद्यालय के भैया बहनो द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, राधे राधे आदि अभिनय गीतों ने आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। राधा बिना तेरा श्याम है आधा ,राधा कृष्ण , कृष्ण-कृष्ण, और सजा दो घर को गुलशन सा.. मेरे सरकार आए हैं ऐसे अनेक एकल गीतों का प्रदर्शन दशम की छात्रा बहन राधिका, 2 पूर्व छात्र बहन दीपाली एवं भैया शेखर द्वारा प्रस्तुत किया गया सभी की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। विद्यालय के आदरणीय अध्यक्ष चांद कुमार जैन , प्रबंधक श्रीमान निरंजन लाल जी अग्रवाल, सह प्रबंधक अभिषेक जी, सम्मानित सदस्य राम बचन तिवारी, पूर्व प्रबंधक महेंद्र गुप्ता, नवीन जैन, संघ के प्रचारक सम्पूर्णानंद जी संघ कार्यकर्ता विमल जी, आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा , एवं सभी आचार्य आचार्या भी पूरा समय उपस्थित रहे। वरिष्ठ आचार्य धनुष धारी जी ने भी सांस्कृतिक आधार पर जन्माष्टमी के उपलक्ष में सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात भक्त जनों को माखन मिश्री, मोहनभोग एवं चरणामृत आदि दिया गया।



























Comments