आवास योजना (शहरी) में आवंटन प्रमाण पत्र एवं चाभी का वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ

अन्य खबरे , 501

लखीमपुर खीरी। सोमवार को ओयल चैराहा स्थित मैरिज लान में जिला नगरीय विकास अभिकरण, लखीमपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत आवंटन प्रमाण पत्र एवं चाभी का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय मिश्र ‘टेनी’ गृह राज्यमंत्री, भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश वर्मा जी, विधायक सदर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’ जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आपकी पंचायत में 1703 परिवारों के आवास स्वीकृत हुए है। जिसमें से 1463 लाभार्थियों को प्रथम किश्तें निर्गत की जा चुकी है। नगर पंचायत ओयल में 1291 लाभार्थियों ने अपने आवासों के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है। जिस हेतु सभी को बधाई देते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं चाभी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डूडा एवं उपजिलाधिकारी श्रीमती पूजा यादव, सिविल अभियन्ता विकास श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’, सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, ब्लाक प्रमुख लखीमपुर श्रीमती दिव्या सिंह, सभासद सुमित जायसवाल ‘मोदी’, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामनरेश सिंह, नवरत्न सिंह, सुवेश कुमार, शिवकुमार रस्तोगी लेखा डूडा, जिला समन्वयक अभिषेक मिश्रा एवं रंजीत सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top