राज्य योजना(सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 19 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु रू 12 करोड़ 87 लाख 46 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

जनपत की खबर , 184

लखनऊः 27 अगस्त 2021 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य योजना(सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 19 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु रू 12 करोड़ 87 लाख 46 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।
इन 19 सेतुओं में जनपद पीलीभीत, हरदोई, सहारनपुर, गोरखपुर, बलियां तथा चन्दौली के चालू कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि केवल निर्धारित परियोजनाओं पर मानक और विशिष्टयों के अनुरूप ही व्यय की जाए तथा कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्याे को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए तथा शासनादेश में दिये गये निर्देशों को अक्षरसः अनुपाल सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top