राज्य राजमार्ग योजना के अन्तर्गत जनपद उन्नाव व मुजफ्फरनगर हेतु रू 04 करोड़ की धनराशि की गयी अवमुक्त
जनपत की खबर Aug 27, 2021 at 04:51 PM , 245लखनऊः 27 अगस्त 2021
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य राजमार्ग योजना के अन्तर्गत जनपद उन्नाव व मुजफ्फरनगर हेतु रू 04 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जनपद उन्नाव में पुरवा मिर्रीकला भगवन्तनगर दूधीकगार मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-165) (लम्बाई 55.60 किमी0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ की धनराशि अवमुक्त एवं जनपद मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर शुक्रताल मार्ग (पानीपत खटीमा रा0मा0-12 के चै0 75.500 से 98.400 तक) में पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु रू0 02 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है। जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) को निर्देशित किया गया है कि कार्य सम्पादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण-पत्र/कार्यों के सम्परीक्षित लेखा निर्धारित समय-सीमा अन्तर्गत शासन को उपलब्ध करा दिया जाय तथा समयान्तर्गत कार्य को पूर्ण किया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्याे को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए तथा शासनादेश में दिये गये निर्देशों को अक्षरसः अनुपाल सुनिश्चित किया जाय।































Comments