आबकारी विभाग द्वारा पकड़े गये 1329 अभियोग व 32,215 ली- अवैध शराब बरामद

जनपत की खबर , 313

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी द्वारा अवगत कराया गया है कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार दबिश एवं चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा माह अगस्‍त के विगत सप्‍ताह में प्रदेश में 1329 मुकदमे पकड़े़ गये] जिसमें 32,215 ली. अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा शराब बनाने हेतु तैयार किये गये 1,31,440 कि.ग्रा. लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 443 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 08 वाहनों को जब्त किया गया। 

    अपर मुख्‍य सचिव द्वारा बताया गया कि अगस्‍त माह के गत सप्‍ताह में जनपद देवरिया के डुबयी मठिया में, हापुड़ में काकठेर, गौतमबुद्धनगर में डासना, कासगंज में मगथरा, बस्‍ती में सन्‍दलपुर, कुशीनगर में सोहरौना, भरूही, पछार, पासीटोला, मऊ में पकड़ी मगदूमपुर, बलिया में हथोजगांव, अमेठी में करथुनी, बोलैया, प्रतापगढ़ में गोखरीपुरवा, अझारा, गा‍जीपुर में चटाईपारा, नोरहरा, वाराणसी में चौबेपुर में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध छापेमारी की कार्यवाही की गयी, जिसमें अवैध कच्‍ची शराब की बरामदगी करते हुए भारी मात्रा में महुआ लहन मौके पर नष्‍ट किया गया तथा अवैध शराब करोबारियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये। इसी क्रम में शाहजहॉंपुर के खुटार में छापेमारी की गयी जिसमें 50 ली0 तथा 90 बोतल अपमिश्रित शराब की बरामदगी की गयी। जनपद बहराइच में तपसीहा कंचनपुर, नारायणपुरा में दबिश देकर कुल 115 लीटर अवैध कच्‍ची शराब बरामद करते हुए एक वाहन जब्‍त किया गया तथा दो अभियुक्‍तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद शामली में आलकला कैराना में 60 बोतल रसीली संतरा ब्राण्‍ड की शराब बरामद की गयी तथा एक व्‍यक्ति के विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराते हुए कार्यवाही कराई गई। जनपद शाहजहॉपुर में ही वीरसिंहपुर देशी शराब दुकान के निरीक्षण में अवैध शराब की बरामदगी पर अनुज्ञापी तथा विक्रेता के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा दुकान के लाइसेंस के निरस्‍तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार जनपद संतकबीरनगर में कांटे बाजार विदेशी मदिरा की दुकान में चेकिंग के दौरान इम्‍पीरियल ब्‍लू, रायल स्‍टेग, मैकडावल, 8पीएम के नकली अद्धे, पौवे के साथ नकली क्‍यू0आर0कोड की बरामदगी की गयी। दुकान के विक्रेता एवं अनुज्ञापी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कराई गई। दुकान का अनुज्ञापन निरस्‍त करने की कार्यवाही की जा रही है।अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्‍करी की रोकथाम के लिये अभियान चलाते हुए जनपद महराजगंज, श्रावस्‍ती व सिद्धार्थनगर में नेपाली शराब तस्‍करी रोके जाने हेतु सीमा क्षेत्र में तस्‍करी के सम्‍भावित मार्गों पर निरन्‍तर चेकिंग की जा रही है। अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाते हुए लाइसेंसी दुकानों की गहन चेकिंग कराई जा रही है। मदिरा के परिवहन करने वाले टैंकरों एवं ढाबों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।सेंथिल पाण्डियन सी आबकारी आयुक्‍त द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्‍करी के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही के साथ-साथ आबकारी दुकानों के निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्‍त व्‍यक्तियों को किसी भी दशा में बख्‍शा नहीं जायेगा उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top