लेसा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर हुई नाइट पैट्रोलिंग

अन्य खबरे , 283

लखनऊ।

1 निदेशक (का0प्र0 एवं  प्रशा0) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, ने की कूपर रोड स्थित विद्युत उपकेन्द्र की नाइट पैट्रोलिंग 

2 निदेशक (तकनीकी) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, ने किया रहीम नगर के इंजीनियरिंग कालेज विद्युत उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण 

3 मुख्य अभियन्ता (वितरण), ट्रांस-गोमती द्वारा किया गया 33/11 के0वी0 गोमती नगर के विभूति खण्ड, विद्युत उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण 

4 अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड, मुंशी पुलिया के नेतृत्व में दीन दयाल पुरम् क्षेत्र में माॅर्निग रेड में पकड़ी 6 विद्युत चोरी 

5 अधीक्षण अभियन्ता, राजभवन द्वारा किया गया राजभवन विद्युत उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण

6 अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय द्वारा किया गया लालौई पाॅवर हाउस का पीक आॅवर्स लोड चेक

7 इन्दिरा नगर के सेक्टर-14 ओल्ड विद्युत उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण 

निदेशक (का0प्र0 एवं प्रशा0) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, द्वारा कूपर रोड विद्युत उपकेन्द्र की नाइट पैट्रोलिंग की गयी। पैट्रोलिंग में उपकेन्द्र के परिवर्तक तथा फीडर पर लोड सामान्य पाया गया तथा विद्युत ट्रिपिंग भी शून्य थी।

निदेशक (तकनीकी) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, ने अधीक्षण अभियन्ता-दशम् के साथ रहीम नगर के इंजीनियरिंग कालेज विद्युत उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि वह परिवाद पुस्तिका में लिखित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उपकेन्द्र के परिवर्तकों तथा फीडर का भी निदेशक द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी फीडर तथा परिवर्तक अन्डर लोड पाये गये।

मुख्य अभियन्ता (वितरण), ट्रांस-गोमती द्वारा 33/11 के0वी0 गोमती नगर के विभूति खण्ड, विद्युत उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपकेन्द्र की ट्रिपिंग शून्य पायी गयी तथा यार्ड की स्थिति भी संतोष जनक थी उपकेन्द्र पर बिलिंग का प्रतिशत भी लगभग 80 प्रतिशत था तथा फीडर एवं परिवर्तक भी अधिभारित नही थे।

अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड, मुंशी पुलिया के नेतृत्व में दीन दयाल पुरम् क्षेत्र में उपभोक्ताओं के आवासीय परिसरों की जांच कर माॅर्निग रेड की गयी। जिसमें 6 विद्युत उपभोक्ता कटिया डालकर विद्युत आपूर्ति करते पाये गये। जिनका तत्काल संयोजन विच्छेदित कर धारा 135 के अन्र्तगत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी।

अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल-प्रथम, राजभवन द्वारा राजभवन विद्युत उपकेन्द्र की नाइट पैट्रोलिंग की गयी। उपकेन्द्र के 11 के0वी0 एवं 33 के0वी0 ब्रेकर, पैनल आदि एवं परिवर्तक की लोड बैलेसिंग का निरीक्षण किया गया। जोकि सामान्य था।  

इसी क्रम में अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल-नवम् इन्दिरा नगर द्वारा सेक्टर-14 ओल्ड विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण कर उपकेन्द्र के परिवर्तकों के लोड की बैलेसिंग की गयी तथा अधीक्षण अभियन्ता, सेस-द्वितीय द्वारा लालौई उपकेन्द्र का पीक आॅवर्स लोड भी चेक किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top