देवबंद का नाम बदलकर देववृन्द किए जाने की मांग फिर हुई तेज
अन्य खबरे Aug 19, 2021 at 08:06 PM , 456देवबंद. उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ सहित कई जिलों के नाम बदलने की मांग के बीच अब देवबंद का भी नाम बदलने की मांग तेज हो रही हैं. बता दें यहां से बीजेपी विधायक कुंवर बृजेश सिंह पहले ही इस संबंध में प्रस्ताव ला चुके हैं. अब बजरंग दल (Bajrang Dal) के पश्चिमी यूपी के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टन्डन को पत्र भेजकर देवबंद (Deoband) का नाम जल्दी ही देववृन्द (Devvrind) करने की मांग की है. विकास त्यागी ने कहा कि देवबंद की पहचान दारुल उलूम से नहीं है बल्कि माता बाला सुंदरी देवी मंदिर व महाभारत काल से है. महाभारत काल मे पांडवों ने देवबंद इलाके में अज्ञातवास काटा था.



























Comments