"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मैग्नम प्लाजा, गोमती नगर" इकाई का हुआ गठन
अन्य खबरे Aug 19, 2021 at 04:38 PM , 296मैग्नम प्लाज़ा, गोमती नगर के व्यापारी हुए एकजुट
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मैग्नम प्लाजा, गोमती नगर" इकाई का हुआ गठन
अंकुर रस्तोगी-अध्यक्ष, प्रतीक भटनागर-महामंत्री, अंकित रस्तोगी-कोषाध्यक्ष चुने गए
नवगठित इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 27 अगस्त को आयोजित होगा
प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य: मनीष पांडे (ट्रांस गोमती प्रभारी)
व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा :अनिरुद्ध निगम,( ट्रांस गोमती अध्यक्ष)
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले गोमती नगर, फन मॉल के सामने स्थित मैग्नम प्लाजा के व्यापारियों की बैठक संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव एवं ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को मैग्नम प्लाजा में आयोजित हुई
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मैग्नम प्लाजा, गोमती नगर" इकाई का गठन किया
संगठन के ट्रांस गोमती इकाई के चेयरमैन अशोक यादव, अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम एवं ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर अंकुर रस्तोगी, महामंत्री के पद पर प्रतीक भटनागर, कोषाध्यक्ष के पद पर अंकित रस्तोगी, उपाध्यक्ष के पद पर आशुतोष सिंह, संगठन मंत्री के पद पर विजय चौरसिया, मंत्री के पद पर शोएब खान, विधि सलाहकार के रूप में किशोर सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इरफान, सलमान बेग एवं विवेक सिंह को चुना गया
इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता मनीष पांडे ने कहा आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सतत प्रयत्नशील है ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ने कहा प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य है ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की
नवगठित इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकुर रस्तोगी ने बताया अगले सप्ताह 27 अगस्त को नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे
गठन बैठक में संगठन के ट्रांस गोमती इकाई के उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाल, बख्शी तालाब के व्यापारी नेता भानु जी भी मौजूद रहे



























Comments