निर्मित भवन के ओपेन स्पेस में अवैध रूप से किये गये निर्माण को किया गया ध्वस्त।

अन्य खबरे , 354

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ पूर्व की भांति प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में आज मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता, जोन-6 (प्रवर्तन)-कमलजीत सिंह द्वारा बताया गया कि मनोज अग्रवाल द्वारा नाजा मार्केट, 34, लालबाग में निर्मित भवन के ओपेन स्पेस में अवैध रूप से जीने का निर्माण किया गया था। अवैध निर्माण किये जाने पर प्राधिकरण के विहित न्यायालय में वाद संख्या 502/2018 योजित था। विहित प्राधिकारी-अमित राठौर द्वारा इस प्रकरण में पूर्व पारित ध्वस्तीकरण के आदेशों का क्रियान्वयन किये जाने का आदेश दिया गया। उपरोक्त आदेशांे के क्रम में आज ओपेन स्पेस में बनाये गये अनाधिकृत जीने को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्यवाही क्षेत्रीय अवर अभियन्ताओं सुशील वर्मा, अजय महिन्द्रा व कुलदीप त्यागी तथा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top