पति ने की नव विवाहित पत्नी की हत्या
जनपत की खबर Aug 04, 2021 at 07:15 PM , 293लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दक्षिण जोन मे स्थित पारा थाना क्षेत्र मे मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई । पारा के आवास विकास कालोनी मे किराए के कमरे मे रह रहे एक कलयुगी पति ने अपनी नव विवाहित पत्नी का गला रेत कर उसकी हत्या की और कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द करके फरार हो गया। आसापास के लोगो के द्वारा सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेन्सिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पारा थाना क्षेत्र मे हुई महिला की सनसनीखेज हत्या की घटना के बाद डीसीपी दक्षिण भी मौके पर पहुंचे डीसीपी का कहना है कि मृतका के भाई के द्वारा दहेज हत्या की तहरीर दी गई है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार फरीदीपुर ठाकुरगंज के रहने वाले अभिषेक ने ढाई माह पहले अचलगंज उन्नाव के रहने वाले श्रीकिशन की 26 वर्षीय पुत्री दिपिका के साथ प्रेम विवाह किया था। घर वालो की मर्जी के बगैर दिपिका से विवाह करने वाले अभिषेक ने पारा थाना क्षेत्र मे आवास विकास कालोनी मे किराए का कमरा लिया था जहां पति पत्नी रह रहे थे।
मंगलवार को पारा पुलिस को सूचना मिली की आवास विकास कालोनी के मकान नम्बर एल 28/891 में महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर अन्दर दाखिल हुई तो दिपिका का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था दिपिका के गले पर धारदार हथियार से रेतने का निशान था पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर मिले साक्ष्यो को अपने कब्जे में लिया और जॉच के लिए फोरेन्सिक टीम को बुलाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी दक्षिण गोपाल चाौधरी ने बताया कि मृतिका के भाई के द्वारा अभिषेक के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी गई है उन्होंने बताया कि हत्या आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।































Comments