बिजली कटौती से लखनऊ परेशान*

अन्य खबरे , 551

लखनऊ।

लखनऊ के हजरतगंज में लगातार की जा रही बिजली कटौती वजीर हसन रोड LDA कालोनी और एकलव्य नगर मोहल्ले की लाईट तीन घंटे से गुल लागातार अधिकारी बिजली कटौती कर जनता को परेशान कर रहे हैं 

लगातार बिजली कटौती से राजधानी लखनऊ वासी परेशान हो रहे हैं पहले भीषण गर्मी में बिजली कटौती जोरों पर रही अब बरसात में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं बिना किसी सूचना के बाद घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान हो जाते हैं और बिजली विभाग के किसी अधिकारी से अगर सूचना ली जाती है तो सूचना देने में अधिकारी टालमटोल करता नजर आता है जिससे लोग सरकार को ताने मारते नजर आते हैं 


सरकार के सख्त आदेशों के बाद भी इतने बड़े पैमाने पर बिजली कटौती कहीं न कहीं बिजली विभाग पर बड़ा सवाल खड़ा करती है सवाल यह खड़ा होता है कि जब राजधानी लखनऊ के VIP इलाकों की बिजली इतने बड़े पैमाने पर कटौती होती है जहां सरकार के तमाम बड़े नेता मंत्री व सांसद निवास करते हैं थोड़ी ही दूर पर मुख्यमंत्री आवास है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तमाम बड़े अधिकारियों के साथ आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करते हैं 
जब उत्तर प्रदेश के राजधानी का यह हाल है तो प्रदेश के विभिन्न जनपदों और गांवों का क्या हाल होगा ।

Related Articles

Comments

Back to Top