गृहमंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह की सेहत का लिया हलचाल

जनपत की खबर , 439

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बता दें कि यूपी के पूर्व मुखयमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह बीते कई दिनों से एसजीपीजीआई में गंभीर हालत में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर आरके धीमान ने कल्याण सिंह की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 72 घंटे के डायलिसिस के बाद तबीयत में कुछ सुधार देखा गया। उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 दिन कल्याण सिंह की तबीयत के लिहाज से काफी अहम है। डा. धीमान के अनुसार, कल्याण सिंह की स्थिति गंभीर जरूर है लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें जीवन रक्षक संयंत्र पर रखा गया है। वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियालाजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही हैं।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आज रविवार को यहां राजधानी के पिपरसंड में ‘उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ की आधारशिला रखने के बाद एसजीपीजीआई पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हाल-चाल लिया और उनके इलाज में लगे चिकित्‍सकों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Related Articles

Comments

Back to Top