चुनाव अभियान का आगाज करेंगे अखिलेश यादव, आज जाएंगे उन्नाव

जनपत की खबर , 238

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रथयात्रा से बुधवार को चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वह लखनऊ से उन्नाव तक रथ लेकर जाएंगे। वहां ग्राम सरौसा स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति अनावरण करेंगे जबकि लगभग एक महीने पहले बनाई गई योजना के तहत अखिलेश यादव मूर्ति अनावरण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करते। इसमें उन्नाव के अलावा हरदोई, कानपुर, रायबरेली सहित अन्य जिलों के लोगों के भी जुटने की संभावना थी। मगर इस बीच सोमवार को जिला प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए जनसभा की अनुमति देने से मना कर दिया। इसके बाद सपाइयों ने अपनी रणनीति बदल दी है। जानकारी के अनुसार अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से उन्नाव तक रथ लेकर जाएंगे। रथयात्रा के दौरान करीब डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों उनका स्वागत किया जाएगा। इसके जरिए चुनाव अभियान की शुरुआत होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top