मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले सात अस्पताल सील।
जनपत की खबर Jul 20, 2021 at 10:09 PM , 311लखनऊ।
मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले सात अस्पताल सील।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 अस्पतालों में मारा था छापा।
खामियां मिलने पर 29 अस्पतालों को जारी किया गया था नोटिस।
अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर सात अस्पताल के खिलाफ हुई सीलिंग की कार्रवाई।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि छापेमारी के दौरान ज्यादातर अस्पतालों में डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं मिले थे।
जिन अस्पतालो को सील किया गया है ।
उनमें सैफालिया अस्पताल, सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
न्यू एशियन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर , चन्द्रा हॉस्पिटल और हिमसिटी हॉस्पिटल के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गयी।
चन्द्रा हॉस्पिटल और हिमसिटी हॉस्पिटल अस्पताल में मरीज भर्ती पाए गए। लिहाजा मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद दोनों अस्पतालों को सील किया जाएगा।
दुबग्गा से बुद्धेश्वर रोड के अस्पतालों में छापेमारी की थी। यहां के हर्बल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर और बेस्ट केयर ट्रामा सेंटर को सील किया गया है।































Comments