जासूसी कांड पर हंगामा कर विपक्ष ने विश्व पटल पर देश की छवि को खराब करने का काम किया : योगी

जनपत की खबर , 477

लखनऊ। इजरायल के एक साफ्टवेयर पेगासस के जरिये जासूसी के ताजा विवाद पर विपक्षी दलों के बवाल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको विपक्ष का खराब आचरण बताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में मीडिया को संबोधित किया और कहा कि इस तथाकथित जासूसी कांड पर हंगामा कर विपक्ष ने विश्व पटल पर देश की छवि को खराब करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत को अस्थिर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया। लोकभवन में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में योगी ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति के जरिये देश और नेतृत्व को दुनिया में बदनाम करना चाहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष विश्व पटल पर देश की छवि को खराब कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान भी विपक्ष की नकारात्मक रवैये से देश की छवि खराब हुई, लेकिन भारत की बाद में सभी देशों ने जमकर सराहना की थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह नकारात्मक भूमिका में है। इसी दौर में विपक्ष अब तो जाने-अनजाने उन अंतरराष्ट्रीय साजिशों का शिकार हो रहा है जो किसी न किसी रूप में भारत को अस्थिर और अस्त-व्यस्त करना चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कालखंड के अंदर विपक्ष के इस नकारात्मक रवैये के कारण भारत की छवि पहले ही काफी आहत हुई। तथ्यहीन और झूठे आरोप लगाकर देश के यशस्वी नेतृत्व को बदनाम करना, देश की छवि को लगातार धूमिल करना विपक्ष के एजेंडे का हिस्सा बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को खराब करने और भारत को अस्थिर करने के लिए जिन मंसूबों के साथ विपक्ष काम कर रहा है वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही हुए हंगामे को लेकर विपक्ष की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि संसद अपनी बात रखने का मंच है, लेकिन विपक्ष मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर सदन न चलने देने की साजिश रच रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top