नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता ली शपथ
अन्य खबरे Jul 20, 2021 at 04:30 PM , 280लखनऊ| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की मोहनलालगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मोहनलालगंज उप जिला अधिकारी डॉक्टर शुभी कानन में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद मोहनलालगंज खंड विकास अधिकारी ने मौजूद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवार रहे नवनीत सिंह व भारतीय जनता पार्टी के मोहनलाल गंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह महामंत्री अंजनी शुक्ला ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख वा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य को माला पहनाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत क्षेत्र पंचायत कार्यकारिणी की पहली बैठक कर कोरम को पूरा किया गया इसके बाद नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल की शुरुआत की इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी एसीपी दिलीप कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे|



























Comments