लोकतंत्र सेनानी का लंबी बीमारी के बाद निधन
अन्य खबरे Jul 20, 2021 at 04:25 PM , 267लखनऊ। लोकतंत्र सेनानी का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया नगराम क्षेत्र के अंतर्गत समेसी के राम बख्श खेड़ा गांव निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी 81 वर्षीय राममनोहर रावत का लम्बी बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित कर नमन किया।तथा मौके पर पंहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस अधिकारियों ने पुष्प व राष्ट्रीय ध्वज अर्पित कर सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर,नायब तहसीलदार प्राची त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक नगराम मोहम्मद अशरफ,प्रधान अतुल यादव, किसान नेता रामा नंद,सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



























Comments