अपराध पर नियंत्रण के लिए लखनऊ कमिश्नरेट को मिलेंगे पांच नए थाने
जनपत की खबर Jul 19, 2021 at 04:50 PM , 665लखनऊ। बढ़ती आबादी और अपराध पर नियंत्रण करने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट को पांच नए थाने मिलेंगे। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने डीजीपी को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद लखनऊ कमिश्नरेट में पांच और थाने जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को थाने जाने के लिए तय की जाने वाली लंबी दूरी से निजात मिलेगी।पुलिस आयुक्त के मुताबिक थानावार आबादी चिह्नित की गई है। इसके आधार पर उन इलाकों के अपराध के आंकड़े देखे गए और फिर रिपोर्ट तैयार की गई। इसके तहत मडिय़ांव, काकोरी, सरोजनीनगर, चिनहट और हसनगंज में आबादी और अपराध में बढ़ोतरी पाई गई। इसके आधार पर पांचों इलाकों के कुछ हिस्से अलग कर नए थाने बनाए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके तहत काकोरी में रिंग रोड व दुबग्गा समेत अन्य हिस्से अलग होंगे वहीं, सरोजनीनगर में बिजनौर व उसके आसपास का इलाका, चिनहट में देवा रोड व बीबीडी का इलाका मडिय़ांव में घैला तथा हसनगंज में मदेयगंज व उसके आसपास का इलाका अलग कर नया थाना बनेगा।गौरतलब है कि पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद लखनऊ को दो नए थानों की सौगात मिली थी। गोमतीनगर का कुछ हिस्सा अलग कर गोमतीनगर विस्तार थाना बनाया गया था वहीं, गोसाईगंज व कैंट से कुछ हिस्सा अलग कर सुशांत गोल्फ सिटी थाना बना था।































Comments