अखिलेश यादव के आवाहन पर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने 19 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
जनपत की खबर Jul 15, 2021 at 05:05 PM , 350लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी 19 सूत्री मांगों महंगाई भ्रष्टाचार पुलिस उत्पीड़न कृषि कानून बिल स्वास्थ्य व्यवस्था महिला उत्पीडन पत्रकार उत्पीड़न जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के चुनाव में धांधली सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे लगाए जाने जैसी प्रमुख मुद्दों को लेकर मोहनलालगंज तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर तहसील प्रांगण का घेराव स्थानीय सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर के नेतृत्व में कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संदीप त्रिपाठी मोहनलालगंज सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार सिंह को दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए इस धरने में पूर्व मंत्री आर के चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव वरिष्ठ सपा नेता अमर पाल सिंह मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह जिला सचिव सतीश गुप्ता नितुल शर्मा मोहम्मद आरिफ कुरेशी ज्ञानेंद्र सिंह नवनीत सिंह नागेश सिंह मोहम्मद रईस मोहनलालगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव नंदकिशोर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत यादव मायाराम वर्मा शमशेर यादव सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे वही इस धरना प्रदर्शन को देखते हुए मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने मोहनलालगंज कस्बे के सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पूरी मुस्तैद के साथ नजर आये































Comments