हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी, जेवरात पर किया हाथ साफ
अन्य खबरे Jul 15, 2021 at 05:10 PM , 295लखनऊ। आशियाना इलाके में एक हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी, लाखों रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित परिवार ने बुधवार को आशियाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।न्यू गड़ौरा पुल, मानसरोवर योजना सेक्टर-ओ मंगलम सिटी कानपुर रोड निवासी आकाश राज अपने परिवार के साथ रहते है और उनके पिता मैनपुरी में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात है । उन्होनें बताया कि वह निजी कार्य से अपने पैतृक गांव गए हुए थे,बीती सोमवार सुबह चार बजे घर पहुचने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था ,अंदर पहुचने पर देखा कि सभी कमरों व अलमारी के ताले टुटे हुए थे, उसमें रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी परिजनों को दी । उनके आने पर घर का सामान चेक करने पर चोर घर से ₹20,000रुपये की नकदी समेत एक सोने का हार सेट,दो जोड़ी पायल,खडुवा चाँदी की, छोटे खडुवा , छोटी बेल्ट , तोड़िया दो जोड़ी, हाथ के कंगन चाँदी का एक जोड़ी उठा ले गए है जिनकी कीमत करीब लाखों रुपये में है । इंस्पेक्टर आशियाना परमहंस गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है/



























Comments