बेखौफ चोरों ने एक बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर समेत हजारों की नगदी किया पार

अन्य खबरे , 350

लखनऊ। आलमबाग कोतवाली क्षेत्र मैं बेखौफ चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए धावा बोलकर मकान का ताला तोड़ लाखों रुपए की ज्वेलरी एवं हजारों की नकदी चोरी कर फरार हो गए घर वापस लौटे परिजन ने घर का ताला टूटा देखा और सारा सामान बिखरा थोड़ा देख स्थानीय थाने को चोरी की सूचना दी, वहीं थाने पर जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी किए जाने की लिखित शिकायत की है पुलिस मामले की जांच में जुटी है I आलमबाग के हरचंदपुर गढ़ी कनौरा मकान संख्या 285/108 मैं मोहम्मद सिवान सिद्दकी पुत्र स्व रमजान अली सिद्दीकी अपनी पत्नी हीना अख्तर अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं और एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं I पीड़ित के मुताबिक वह अपने पूरे परिवार संग मकान में ताला लगाकर बीते 7 जुलाई को अपने ससुराल महानगर चले गए थे 13 जुलाई की शाम वापस लौटे तो देखा कि घर के मकान का ताला टूटा पड़ा हुआ है और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है वही चोरों ने कबर बेड की लॉकर खोलकर उसमें रखा लगभग चार लाख कीमत के जेवर से भरा बैग एवं दस हजार नगद चोरी कर फरार हो गया है वही चोरों की करतूत घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पीड़ित इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद चोरी की लिखित शिकायत ले ली है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है I

Related Articles

Comments

Back to Top