ताला तोड़ घुसे चोरों ने लाखो का सामान किया पार

जनपत की खबर , 372

लखनऊ। लखनऊ सरोजनीनगर इलाके में बेखौफ चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर अंदर रखा लाखो रुपए कीमत का सामान पार कर दिया ।मकान का ताला टूटा देख पड़ोसी ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि आपके मकान का ताला टूटा है और घर का सारा सामान चोरी चला गया है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मकान मालिक के होश उड़ गए और आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची ने घटना की जांच पड़ताल कर पीड़ित से तहरीर लेे ली है ।राज्य मध्य प्रदेश के जनपद भिंड के थाना भरौली के गोरम गांव के मूल निवासी रणविजय सिंह चौहान पुत्र लक्ष्मण सिंह चौहान थाना सरोजनीनगर के बिजनौर के शिव बिहार कालोनी में मकान बना कर सपरिवार रहते है।बताते है कि मई के पहले सप्ताह में सपरिवार मकान में ताला बंद कर अपने गांव जनपद भिंड मध्य प्रदेश चले गए थे ।तभी इसी दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर घर में चोरी हो गई है ।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मकान मालिक रणविजय सिंह चौहान घर वापस आए तो देखा कि मकान का ताला टूटा है और घर रखा लाखो का सामान गायब है ।घर से चोरी गए सामान में बुलेट मोटर सायकिल ,मोटर सायकिल व स्कूटी ,किचेन का सारा सामान , कुकर ,लैपटॉप एल जी कम्पनी व एक टैबलेट के साथ ही घर में रखा गया गुल्लक में रखी कुछ नकदी सहित कई लाख रुपए की कीमत का सामान चोरों ने पार कर दिया है ।घटना जानकारी सूचना रणविजय सिंह चौहान ने पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर पीड़ित से तहरीर ली है ।

Related Articles

Comments

Back to Top