वेतन की मांग को लेकर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज एल्डेको शाखा में प्रदर्शन

जनपत की खबर , 298

लखनऊ।

प्राइवेट टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह एवं प्रदेश संयोजक शिशिर कुमार बाजपेई के निर्देशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सतीश पांडे ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज एल्डेको शाखा में प्रदर्शन किया। श्री सतीश कुमार पांडे ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कोरोना काल से लगभग आधा वेतन दिया जा रहा है और विगत 7 माह से तो बिल्कुल वेतन नहीं दिया गया और इनके द्वारा  कर्मचारी भविष्य निधि योजना का लाभ भी नहीं दिया गया और ना ही कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ दिया गया सतीश पांडे ने बताया कि जब शिक्षक साथियों ने वेतन एवं अन्य सुविधाओं की मांग की तो स्कूल प्रबंधक श्री मोहन सिंह एवं उनके भाई बिट्टू मैं गाली गलौज किया और कहा कि स्कूल से भाग जाओ वरना जान से मरवा देंगे हम सभी शिक्षक इसकी सूचना थाना आशियाना को दी तत्काल चौकी प्रभारी ने हमें चौकी बुलाया और स्कूल प्रबंधक से फोन से बात की और वेतन देने के लिए कहा तो प्रबंधक महोदय ने चौकी प्रभारी को आश्वासन दिया कि आज वेतन दे दिया जाएगा पांडे ने बताया कि यदि वेतन नहीं दिया गया तो हम सभी शिक्षक साथी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे

Related Articles

Comments

Back to Top