सड़क हादसे में समाचार चैनल के संपादक की मौत
अन्य खबरे Jul 14, 2021 at 02:35 PM , 334नोएडा ।
नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास देर रात करीब दो बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक समाचार चैनल के संपादक की मौत हो गई..
*अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार*
थाना सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समाचार चैनल न्यूज नेशन स्टेट के संपादक रवि शर्मा अपनी कार से सेक्टर 62 के पास से जा रहे थे. उन्होंने बताया कि उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, कार की गति तेज होने की वजह से कार सड़क के दोनों किनारे बने डिवाइडर से टकराती हुई काफी दूर तक घिसटती चली गई. इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. रवि शर्मा कार में बुरी तरह से फंस गए थे.
*मामले की जांच जारी*
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला. उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
*मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर ने किया शोक व्यक्त*
वहीं चैनल के वरिष्ठ पत्रकार की मौत की सूचना पाकर गौतम बुद्ध नगर के कई पत्रकार फोर्टिस अस्पताल पहुंचे. इस घटना के चलते पत्रकारों में शोक की लहर है. नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है



























Comments