महिला अध्यापक ने दो साथियों पर करवाया हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज, एसीपी ने दिए जांच के आदेश

अन्य खबरे , 379

ग्रेटर नोएडा 
ग्रेटर नोएडा ,बादलपुर कोतवाली के गांव कूड़ीखेड़ा में एक प्राईमरी स्कूल की अध्यापिका ने हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि साथ पढ़ाने वाले दो अध्यापकों ने उसके साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला अध्यापिका ग्रेटर नोएडा के प्राईमरी स्कूल में कार्यरत है। महिला ने साथ काम करने वाले दो साथी अध्यापकों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी थी। महिला अध्यापिका ने आरोप लगाया था कि दोनों अध्यापक मेरी जाति के बारे में बच्चों से गलत बात करते है और आए दिन मेरे साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते है। 

एसीपी ग्रेटर नोएडा द्वितीय योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण तीन माह पुराना है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई थी। जांच के बाद चार्जसीट भेज दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top