पीसीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या कर आरोपी भतीजे ने खुद भी लगाई फांसी, घटना के समय 9 साल का बेटा घर में था मौजूद
जनपत की खबर Jul 13, 2021 at 09:42 AM , 447लखनऊ ।
लखनऊ में तालकटोरा इलाके के इ ब्लॉक में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीसीएस घनश्याम वर्मा की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भतीजे अजीत वर्मा ने देर रात चाची की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली है। पीसीएस घनश्याम वर्मा प्रयागराज में तैनात हैं।
*पति ने दी पत्नी की हत्या की जानकारी*
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा ने बताया पीसीएस घनश्याम वर्मा ने खुद ही घटना की जानकारी दी है। जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। भतीजे अजीत वर्मा ने पहले अपनी चाची की हत्या की उसके बाद खुद को भी फांसी लगा लिया। दोनो के शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया हैं। हत्या करने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
*पीसीएस घनश्याम प्रयागराज में है तैनात*
जानकारी मुताबिक पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा का निबंधन विभाग में प्रयागराज में तैनात हैं। घटना के वक्त पीसीएस अधिकारी का 9 साल का छोटा बेटा घर पर मौजूद था। बड़ा बेटा जिसकी उम्र 19 वर्ष है जब वो घर आया तो घटना की जानकारी हुई इसके बाद उसने इसके बारे पिता को बताया। आरोपी भतीजा पीसीएस परिवार के साथ तकरीबन 10 सालों से रह रहा था।































Comments